स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते जानकारी दी कि मई और जून में हैंड सैनेटाइज़र पी लेने से एरिजोना और न्यू मेक्सिको में 15 वयस्कों के शरीर में ज़हर फैल गया। रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को दृष्टि संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इन सभी ने उन सैनेटाइज़रों का सेवन किया था जिसमें मेथेनॉल या वुड अल्कोहल था। वैध सैनेटाइज़रों में कीटाणुओं को मारने वाली सामग्री में मुख्य रूप से इथाइल अल्कोहल होता है जिसका सेवन किया जा सकता है लेकिन कुछ कंपनियां इसके स्थान पर जहरीले मेथेनॉल का प्रयोग कर रही हैं जो एंटीफ्रीज़ में इस्तेमाल होता है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जून में मेक्सिको में बनने वाले हैंड सैनेटाइज़र जैल के प्रति आगाह किया था और कहा था कि इसमें काफी मात्रा में मेथेनॉल है।